
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
एक माह से रक्तस्राव के चलते गंभीर एनीमिया से जूझ रही महिला को मिला रक्त,
आरक्षक महेंद्र कुमार ने किया रक्तदान
नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में उपचाररत पार्वती कोर्राम को रक्त की आवश्यकता होने पर आईटीबीपी 45वीं वाहिनी के आरक्षक महेंद्र कुमार ने आगे आकर रक्तदान किया।
बताया गया कि पार्वती कोर्राम पिछले करीब एक माह से लगातार रक्तस्राव की समस्या से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनके शरीर में गंभीर रक्त की कमी हो गई थी। उनका हीमोग्लोबिन लगभग 3 ग्राम तक पहुंच गया था। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों ने रक्त की आवश्यकता बताई।
महिला की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल से रक्तदाता की व्यवस्था की गई। इसके बाद आईटीबीपी 45वीं वाहिनी के सेनानी राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में आरक्षक महेंद्र कुमार ने रक्तदान कर महिला के उपचार में सहयोग किया।
आरक्षक महेंद्र कुमार का यह मानवीय प्रयास जरूरतमंद मरीज के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का संदेश दिया।
रक्तदाता: आरक्षक महेंद्र कुमार
रक्त समूह: A पॉजिटिव
मरीज: पार्वती कोर्राम
पहल: स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल
मार्गदर्शन: सेनानी राजीव गुप्ता, आईटीबीपी 45वीं वाहिनी
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













