मासूम के लिए देवदूत बना आईटीबीपी जवान, एक यूनिट रक्तदान कर बचाई जान

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

मासूम के लिए देवदूत बना ITBP जवान, एक यूनिट रक्तदान कर बचाई जान

नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती महज 4 वर्षीय मासूम पंकज सलाम को तत्काल B+ रक्त की आवश्यकता थी। रक्त की कमी के बीच परिवार चिंतित था और बच्चे के लिए मदद की जरूरत थी।
मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल से 45वीं वाहिनी आईटीबीपी  सेनानी श्री राजीव गुप्ता सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
सेनानी के निर्देश पर आरक्षक एम. अरविंद (35 वर्ष) स्वयं रक्तदान के लिए आगे आए। उन्होंने स्वेच्छा से 1 यूनिट B+ रक्तदान किया। समय पर मिले रक्त से मासूम के उपचार में मदद मिली और परिजनों को बड़ी राहत मिली।
वर्दी में देश सेवा, दिल में इंसानियत— ITBP जवान एम. अरविंद की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि सुरक्षा बल केवल सीमाओं और कर्तव्य की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानव जीवन बचाने के लिए भी सबसे आगे खड़े रहते हैं।
ITBP की मानवीय पहल को सलाम
मासूम के लिए संकट की घड़ी में आगे आकर रक्तदान करने वाले आरक्षक एम. अरविंद की पहल क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई है। परिवार ने जवान और 45वीं वाहिनी ITBP के प्रति आभार व्यक्त किया।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!