*मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार*

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🟪 थाना – बेनूर

🔷 *घर के आंगन से मोटरसायकल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

🔷 *थाना बेनूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का किया खुलासा*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बेनूर श्री मुकेश पटेल के नेतृत्व में थाना बेनूर पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी उमाशंकर प्रधान, पिता दलसिंह प्रधान, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिंगनार, थाना बेनूर, जिला कोंडागांव (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसायकल क्रमांक CG-27-B-3104 दिनांक 20.08.2026 की रात्रि उसके घर के आंगन में खड़ी थी, जो दिनांक 21.08.2026 की सुबह गायब मिली। आसपास तलाश एवं पतासाजी के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी द्वारा थाना बेनूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बेनूर में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना बेनूर पुलिस द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अंकुश मरकाम एवं अखिलेश यादव की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा मोटरसायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. अंकुश मरकाम
2. अखिलेश यादव

प्रकरण में चोरी गई मोटरसायकल बरामद कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा वाहन की सुरक्षा के लिए लॉक एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें।

नारायणपुर पुलिस अपराध की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!