41 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र पदमकोट में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*41वीं वाहिनी ITBP ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर*

नारायणपुर, 22 अगस्त 2026। 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)सेनानी बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में जिला नारायणपुर के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्र पदमकोट में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान 110 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही पशुओं में होने वाले खुरपका-मुंहपका (FMD) एवं गलघोंटू रोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पशुपालकों को पशु पोषण, नियमित टीकाकरण, पशुओं की देखभाल एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा अंडा उत्पादन एवं दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सहायक सेनानी/पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार सहित ITBP के जवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में पशुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ITBP के प्रति आभार व्यक्त किया।
41वीं वाहिनी ITBP द्वारा इस तरह के सिविक एक्शन कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पशुपालन और जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!