शराब दुकान में चोरी का प्रयास पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार; नगदी और औजार बरामद

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी नारायणपुर श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 21.08.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना नारायणपुर पुलिस को बखरूपारा, नारायणपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड की आहट होने पर दोनों व्यक्ति दुकान के अंदर ही छिप गए थे।

पुलिस द्वारा मौके पर दुकान के अंदर से दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने नाम कलाम सिंह मांडले, पिता नवल सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी पीपलदा, थाना गंधवानी, जिला धार (मध्यप्रदेश) एवं गणपत मोहनीया, पिता रंजीत मोहनीया, निवासी खाखेरिया खौदरा, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) होना बताया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी कलाम सिंह मांडले से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का स्क्रू-पाना तथा आरोपी गणपत मोहनीया से चोरी की गई 9,300 रुपये नगद राशि बरामद की गई। घटनास्थल पर दुकान की टूटी हुई कुंडी एवं चोरी की नगद राशि की बरामदगी से दोनों आरोपियों की घटना में संलिप्तता पाई गई।

विवेचना के दौरान आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की गई। जांच में दोनों आरोपियों के विरुद्ध चोरी से संबंधित जिला कांकेर में 02 प्रकरण, जिला कोंडागांव में 01 प्रकरण एवं जिला धमतरी में 01 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध होना पाया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विवेचना कार्रवाई जारी है।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी*

1. कलम सिंह मांडले, पिता नवल सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी पीपलदा, थाना गंधवानी, जिला धार (मध्यप्रदेश)।
2. गणपत मोहनीया, पिता रंजीत मोहनीया, निवासी खाखेरिया खौदरा, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश)।

🔹 बरामदगी

– चोरी की नगद राशि – ₹9,300/-
– घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का स्क्रू-पाना

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर, दुकान अथवा प्रतिष्ठान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!