Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

38 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने शांतीनगर में निकाली भव्य तिरंगा रैली*

नारायणपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शांतीनगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 38वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सेनानी श्री अजय निर्मलकर के निर्देशन में किया गया। रैली का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट श्री चिरंजी लाल बरसीवाल ने किया।
तिरंगा रैली शांतीनगर से शुरू होकर नारायणपुर बस स्टैंड, जयस्तंभ चौंक ,सोनपुर रोड होते हुए पुनः शांतीनगर तक चली गई। इस दौरान ITBP के अधिकारी एवं जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए और आम नागरिकों को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया।
इसी क्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र में तैनात 38वीं वाहिनी की सभी सीओबी—एडजुम, ईदवाया, आदेर , कुडमेल और जाटलूर—द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं जवानों के साथ उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली आयोजित की गई।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट श्री चिरंजी लाल बरसीवाल ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ITBP सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देती रही है। ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों से सुरक्षा बल और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जवानों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्र की सेवा, सम्मान एवं अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!