41 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने नेलांगुर सी0ओ0बी0 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*41 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने नेलांगुर सी0ओ0बी0 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया*

नारायणपुर, 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनानी श्री बेनुधर नायक के नेतृत्व में सी ओ बी नेलांगुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेलांगुर गांव के करीब 120 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें 35 पुरुष, 45 महिलाएं और 40 बच्चे शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सी ओ बी में सेनानी बेनुधर नायक ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ गीत के महत्व और देशभक्ति की भावना के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को साड़ियां तथा युवाओं एवं बच्चों के लिए खेल सामग्री का वितरण किया गया। खेल सामग्री में वॉलीबॉल ,वॉलीबॉल नेट शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद सी ओ बी नेलांगुर की ओर से ग्रामीणों एवं ITBP जवानों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के समापन पर सीईओ ने नेलांगुर में तैनात सभी आईटीबीपी जवानों से बातचीत की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!