Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा :- कार्यक्रम की तैयारी का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा*

*कार्यक्रम की तैयारी का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल*

नारायणपुर, 13 अगस्त 2026// जिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने गुरुवार को प्रातः 9ः00 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के भूमिका में अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई द्वारा आगमन पश्चात् उनके द्वारा ध्वजारोहण, हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ना, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परेड कमांडरो से परिचय सहित पुलिस, स्वास्थ्य, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान इत्यादि गतिविधियों की रिहर्सल की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल की गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अक्षय सबद्रा, एसडीएम अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ दीवान, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ पांडे,नगर पालिका सीएमओ रामचंद यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!