Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

53वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा जिला-नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला -नारायणपुर

53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला-नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन

जिला-नारायणपुर, 14 अगस्त 2026 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा सेनानी श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के सामरिक मुख्यालय से नारायणपुर तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, के नेतृत्व में सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी से नारायणपुर तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में डॉ. के.डी. शर्मा, (CVO) एवं श्री जय किशोर, सहायक सेनानी एवं हिमवीरों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर जवानों ने निर्धारित मार्ग से रैली निकालते हुए आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। जवानों ने स्थानीय नागरिकों से “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं गौरव से जोड़ना तथा देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
53वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक जनभागीदारी प्रदान करना तथा नारायणपुर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करना रहा। रैली के सफल आयोजन से वाहिनी के जवानों में भी देशसेवा, राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!