शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी
नारायणपुर, 1 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के निर्देशन तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी, थाना फरसगांव तथा पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता प्रदान की गई।
थाना प्रभारी महादेव सलाम एवं थाना फरसगांव के सउनि संतोष मानकर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला पात्र, थाना स्टाफ, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!