
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
लगातार बारिश से नारायणपुर की सड़कों पर जलभराव, लोगों का आवागमन हुआ प्रभावित
नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी
नारायणपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर पालिका क्षेत्र की कई मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर पानी भर गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था में सुधार कर जल्द से जल्द जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।
🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल













