Breaking News
86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित।

नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई :- सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई

🔷 सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

जिले के नक्सलमुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की तलाश हेतु नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ द्वारा थाना कोहकामेटा क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। अभियान के दौरान कच्चापाल के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक हथियार डंप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री :

* .303 रायफल – 01 नग
* .315 रायफल – 01 नग
* स्थानीय निर्मित बैरल लांचर – 01 नग
* .303 बोर के जीवित कारतूस – 17 नग
* 7.62 मिमी के जीवित कारतूस – 10 नग
* 12 बोर के कारतूस – 04 नग
* .303 मैगजीन (खाली) – 01 नग
* कारतूस फिलर – 02 नग
* .303 ट्रेसर रॉड – 03 नग

बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जब्त कर थाना कोहकामेटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा जिले के नक्सलमुक्त क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की लगातार बरामदगी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!