कोंडागांव – नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 D बदहाल :- बारिश में गड्ढे ,कीचड़ बना जानलेवा

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से नारायणपुर को जोड़ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 डी मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि ट्रक और बसें बीच रास्ते में फंस रही हैं, जबकि स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और आम नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सड़क निर्माण और विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इस मार्ग के उन्नयन की परियोजना भी जारी है, लेकिन फिलहाल लोगों को खराब सड़क से जूझना पड़ रहा है।

नारायणपुर–कोंडागांव मुख्य मार्ग की हालत बारिश के मौसम में बेहद दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ होने से भारी वाहन बीच रास्ते में फंस रहे हैं। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार सड़क निर्माण और बेहतर यातायात व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क की स्थिति बदहाल है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!