Breaking News
पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत नारायणपुर में सामाजिक सौहार्द की मिसाल :- समझाइश के बाद परिवार की मूल धर्म में वापसी नारायणपुर नक्सली हमले में शहीद 27 सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि नारायणपुर में किसानों का फूटा गुस्सा ट्रैक्टर में सवार होकर किया विरोध प्रदर्शन 41वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों का इलेट्रिक वायर डम्प (विस्फोटक सामग्री) भारी मात्रा में बरामद  थाना बेनूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौवंश वध के मामले में 12 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

नारायणपुर में जिला स्तरीय सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित, एक लाख सीड बॉल बनाने का लक्ष्य

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर में जिला स्तरीय सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित, एक लाख सीड बॉल बनाने का लक्ष्य

नारायणपुर। राज्य स्तरीय प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के अंतर्गत नवाचारी गतिविधियों पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों द्वारा इको फ्रेंडली क्लब के माध्यम से पीएमश्री पोटा केबीन देवगांव में जिला स्तरीय सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नारायणपुर जिले के दोनों विकासखंडों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिले में एक लाख सीड बॉल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 25 हजार सीड बॉल का निर्माण कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार पांडे, जिला मिशन समन्वयक दीनबंधु रावटे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमार गोटा रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी पांडे ने कहा कि स्कूलों में संचालित यूथ एवं इको क्लब का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सीड बॉल निर्माण जैसी गतिविधियां बच्चों में प्रकृति प्रेम और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
जिला मिशन समन्वयक रावटे ने बताया कि सीड बॉल के माध्यम से दुर्गम पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में भी बीजों का प्रसार कर हरियाली बढ़ाई जा सकती है। वहीं बीईओ गोटा ने विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं बीज संरक्षण के महत्व से अवगत कराया।
विद्यालय के प्राचार्य मोहनलाल साहू ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में ब्रजेश्वरी रावटे, रंजीता नाग, फूलचंद सिन्हा, हेमंत बम्बोड़े, शिखा शर्मा, सविता यादव, राजेश्वरी सेठिया, विजयलक्ष्मी गुर्जर, संगीता ठाकुर, चैतमणी नंदी, नेहा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!