
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से. ) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी( रक्षित निरीक्षक) मोहसिन खान के हम स्टाफ के द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा एनएच व एसएच मार्ग पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है यातायात पुलिस द्वारा कोंडागांव रोड के ग्राम देवगांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए 06 ट्रक चालकों को पकड़ा गया यातायात पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाईजर से चेक करने पर चालकों द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना प्रमाणित हुआ इसके बाद मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय केस में न्यायालय पेश में किया गया माननीय न्यायालय द्वारा उक्त सभी तरह को वाहन चालकों पर कुल 60,600 का जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजी गई है यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल














