Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन!

दिनांक 15 जून 2026 को मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के तत्वावधान में सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी कैंप परिसर में जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वाहिनी के अधिकारी श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, एवं जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का एक और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजित रक्तदान शिविर में जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान किया।
जवानों ने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। रक्तदान करने वाले जवानों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। रक्तदान से न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज में परस्पर सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों एवं सुरक्षा उपायों का पालन किया गया।
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों ने रक्तदान अभियान में जवानों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि 53वीं वाहिनी सदैव राष्ट्र सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे मानव कल्याण हेतु निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।
अंत में श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, 53वीं वाहिनी, श्री प्रशांत सोनी (उप सेनानी), डॉ. सपना (वाहिनी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) द्वारा जिला चिकित्सालय नारायणपुर के श्री किरण मंडल (टीम इंचार्ज), श्री अमल चंद (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), श्री सोमजी राम पेटार्ड (लैब टेक्नीशियन), श्री पीलन्द्र (लैब टेक्नीशियन असिस्टेंट) एवं उनकी टीम का धन्यवाद कर उनके इस मानवीय कार्य में प्रतिभाग करने हेतु भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!