Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायणपुर पुलिस द्वारा डायल-112 की कार्यप्रणाली, रिस्पांस टाइम एवं उपकरणों की कार्यक्षमता का किया गया औचक परीक्षण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🔷 नारायणपुर पुलिस द्वारा डायल-112 की कार्यप्रणाली, रिस्पांस टाइम एवं उपकरणों की कार्यक्षमता का किया गया औचक परीक्षण

🔷 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक सहित राजपत्रित अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जनरेट किए टेस्ट इवेंट

🔷 एसडीओपी छोटेडोंगर श्री अभिषेक केसरी ने डायल-112 पर कॉल कर दो बाइक की भिड़ंत एवं मारपीट की सूचना देकर कराया रिस्पांस टेस्ट

🔷 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने स्वयं डायल-112 वाहन में सवार होकर घटनास्थल पहुंच रिस्पांस टाइम का किया परीक्षण, टीम की तत्परता की सराहना की

नारायणपुर पुलिस द्वारा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता, रिस्पांस टाइम, संचार व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों की उपयोगिता का परीक्षण करने के उद्देश्य से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष औचक निरीक्षण एवं टेस्ट इवेंट आयोजित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, एसडीओपी नारायणपुर श्री लोकेश बंसल, एसडीओपी छोटेडोंगर श्री अभिषेक केसरी, एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर, डीएसपी श्री आशीष नेताम, डीएसपी श्री अजय सिंह एवं डीएसपी श्री अरविंद खलखो द्वारा जिले में डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए अलग-अलग टेस्ट इवेंट जनरेट कर सेवा की गुणवत्ता एवं तत्परता का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी छोटेडोंगर श्री अभिषेक केसरी द्वारा डायल-112 कंट्रोल रूम में कॉल कर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़ंत एवं घटना के बाद मारपीट होने संबंधी सूचना देकर एक टेस्ट इवेंट जनरेट कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित ईआरवी (डायल-112) वाहन को तत्काल रवाना किया गया तथा घटनास्थल के लिए रिस्पांस दर्ज किया गया।

इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा एक ईआरवी प्लेसमेंट प्वाइंट से जनरेट किए गए टेस्ट इवेंट पर स्वयं डायल-112 वाहन में सवार होकर घटनास्थल तक पहुंचने की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने के पश्चात वाहन के रवाना होने, मार्ग में समन्वय एवं घटनास्थल तक पहुंचने में लगे समय का परीक्षण किया। निर्धारित समयावधि में त्वरित रिस्पांस देते हुए डायल-112 टीम के घटनास्थल पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने टीम की तत्परता एवं रिस्पांस टाइम की सराहना की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अधिकारियों द्वारा डायल-112 वाहन की घटनास्थल तक पहुंचने की समयावधि, कंट्रोल रूम एवं फील्ड स्टाफ के मध्य समन्वय, सूचना के आदान-प्रदान की प्रक्रिया तथा मौके पर पहुंचकर की जाने वाली कार्रवाई का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही डायल-112 वाहनों में उपलब्ध जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार उपकरण, टैबलेट आधारित रिपोर्टिंग सिस्टम, सायरन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्राथमिक उपचार सामग्री, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी उपकरणों को संचालित कर उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने डायल-112 स्टाफ को निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं, मारपीट, आपातकालीन परिस्थितियों एवं अन्य अपराध संबंधी सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए तथा घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) ने कहा कि डायल-112 सेवा आमजन को संकट की घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने एवं इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं टेस्ट इवेंट आयोजित किए जाते रहेंगे।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!