
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
दिनांक 11.06.2026 थाना झाराघाटी के द्वारा मांड़ मैंत्री चौपाल का आयोजन ग्राम कोंदाहुर किया गया
झाराघाटी थाना प्रभारी सीता राम सागर के हमराह स्टॉफ के साथ ग्राम कोंदाहुर में माड़ मैत्री चौपाल का आयोजन
सरपंच दिलीप कोर्राम ग्राम वार्ड पंच श्रीमती सोमनी सलाम व सामदाई सलाम एवं ग्रामीणो की उपस्थिति मे माड़ मैत्री चौपाल लगाकर गांव की समस्या के बारे में जानकारी लिया जिन्होने खालेपारा से डोगरीपारा तक के पहुंच मार्ग निर्माण कार्य व पेयजल के लिए नल जल योजना की माग किया गया तथा ग्रामीणों को सायबर फ्राड के प्रकार बताकर इससे बचने का उपाय बताया गया। बाल अपराध, महिला संबंधित अपराधों से अवगत कराकर इससे बचने एवं रोकने हेतु समझाईश दिया गया। यातायात नियमों से अवगत कराया एवं हेलमेंट पहन कर वाहन चलाने, लायसेंस बनवाने प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को अपने बच्चों को उचित शिक्षा प्रदाय करने समझाईश दिया गया । ग्रामीणों को पुलिस के प्रति विश्वास एवं पुलिस से निर्भिक होकर अपनी बात रखने सलाह दिया गया।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













