Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा लगातार नारायणपुर जिले के सुदुर क्षेत्रों में किये जा रहे कल्याणकारी जन कार्यक्रम के कम में कम्पनी ऑपरेटिंग बेस कुतुल में आज दिनांक-07.06.2026 (रविवार) को माड मैत्री के अभियान के अतंर्गत श्री बेनुधर नायक, सेनानी के मार्गदर्शन एवं श्री मो० फारूक (कार्यवाहक सहायक सेनानी), कुतुल कैम्प कमांडर के निर्देशन में कौशल विकास के प्रशिक्षण का एक सप्ताह के लिए शुभारम्भ किया गया इसमें इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्टर, मेसन ट्रेड के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रशिक्षित व अनुभवी प्रशिक्षिकों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरांत कुशल वर्करो को रोजगार दिलाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किये जायेगें ताकि उक्त सभी प्रशिक्षित युवा स्वावलम्बी बनकर रोजगार प्राप्त कर सके और स्वयं अपने एवं अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का निर्वाह भली भांति कर सके जिससे इनके परिवार के साथ-साथ इनके गांव, जिले का उत्थान हो सके और देश की उन्नति में इनकी अहम भागीदारी बन सके। प्रशिक्षण के दौरान सभी युवाओं को निशुल्क भोजन भी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त 41वीं वा० ने भरोसा दिलाया की अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, स्वास्थय और खुशहाली के लिए ऐसे प्रयास निरन्तर आगे भी लगातार जारी रहेगें। सुरक्षा के साथ सेवा का यह मानवीय स्वरूप ग्रामीणों के जीवन में इनकी इच्छाओं एवं आशाओं के अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!