Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

41वीं वाहिनी आईटीबीपी पुलिस बल सी0ओ0बी0 कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत जनसभा का आयोजन

41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत जनसभा का आयोजन

41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से नारायणपुर जिले के सुदुर ग्राम कुतुल में आयोजित माड़ मैत्री अभियान अबूझमाड़ के ग्रामीणों के जीवन में उम्मीद और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आया है श्री बेनुधर नायक, सेनानी के मार्गदर्शन एवं श्री मो० फारूक (कार्यवाहक सहायक सेनानी), कुतुल कैम्प कमांडर के निर्देशन में आज दिनांक 06.06.2026 को सी०ओ०बी० कुतुल में, कुतुल-फारसगांव के समस्त गांव वासियों को आमंत्रित किया गया तथा गांव वासियों के साथ माड मैत्री जनसभा का आयोजन कर कुतुल फारसगांव को 41वीं वाहिनी भा०ति०सी०पु०बल के द्वारा गोद (ADOPT) लिया एवं सरकार (प्रशासन) द्वारा संचालित की जा रही हितकारी / लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आश्वासन दिया गया व शासन प्रशासन से संबधित समस्याओं को भा०ति०सी०पु० बल उच्च अधिकारियों के माध्यम से इनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। तदोपरान्त कुतुल फारसगांव गांव वासियों के द्वारा कृषि के बीज रोपण तथा उन्नत बीज चयन और वैज्ञानिक पद्धति से बीजरोपण का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उच्च गुणवता वाले बीज भी वितरित किये गये। इस प्रोग्राम में लगभग 25 से 30 ग्रामणों ने हिस्सा लिया । तदोपरान्त भा०ति०सी०पु० बल के पदाधिकारी और गांव वासियों ने एक साथ दोपहर का भोजन ग्रहण किया। 41वीं वा० ने भरोसा दिलाया की अबूझमाड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, स्वास्थय और खुशहाली के लिए ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगें। सुरक्षा के साथ सेवा का यह मानवीय स्वरूप ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!