Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों, पुलिस कैंपों एवं कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जनसहभागिता एवं मातृत्व सम्मान का संदेश दिया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *विश्व पर्यावरण दिवस पर नारायणपुर पुलिस का वृहद वृक्षारोपण अभियान – 2000 से अधिक वृक्षों का रोपण*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायणपुर पुलिस द्वारा *“माड़ मैत्री”* अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के *“एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान से प्रेरित होकर जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों, पुलिस कैंपों एवं कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जनसहभागिता एवं मातृत्व सम्मान का संदेश दिया गया।

अभियान के तहत जिले के सभी थानों एवं पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। साथ ही जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसरों में पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर ग्राम गंराजी स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में आत्मसमर्पण उपरांत प्रशिक्षणरत माओवादियों द्वारा भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। प्रशिक्षणरत माओवादियों ने पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, सकारात्मक परिवर्तन एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) ने संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक निरंतर जिम्मेदारी है। इस अवसर पर “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों को विकास एवं सकारात्मक परिवर्तन की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति, मातृत्व और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान “विग्रह से विश्वास” की अवधारणा को सशक्त करते हुए पुलिस, स्थानीय समुदाय एवं आत्मसमर्पण उपरांत प्रशिक्षणरत माओवादियों के बीच विश्वास, सहभागिता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बना। नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के माध्यम से भविष्य में भी जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

“एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति के सम्मान में, भविष्य की मुस्कान के नाम।”

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!