Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अत्यंत दुर्गम क्षेत्र ग्राम मोहांदी एवं कोडलियार में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा जिला नारायणपुर के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र ग्राम मोहांदी एवं कोडलियार में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कैम्प का सफल आयोजन किया गया।*

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगों की मदद भी कर रहे हैं। श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में वाहिनी की सी०ओ०बी० मोहांदी में ग्राम मोहांदी, ओकपाड, एवं गट्टाकल गांवों के ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सी०ओ०बी० मोहांदी में कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया, जिसमे प्लास्टिक टेबल, प्लास्टिक चेयर, प्लास्टिक त्रिपाल एवं टेलीविजन व सेट-टॉप बॉक्स इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम मोहांदी, ओकपाड, एवं ग़ट्टाकल गांवों के पुरुष- 30 महिला -38 कुल -68 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।

इसी क्रम में सी०ओ०बी० कोडलियार में ग्राम मिचिंगपारा, भृटपारा एवं निचपारा के ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सी०ओ०बी० कोडलियार में कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया, जिसमे प्लास्टिक टेबल, प्लास्टिक चेयर, प्लास्टिक त्रिपाल एवं टेलीविजन व सेट-टॉप बॉक्स इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम मिचिंगपारा, भृटपारा एवं निचपारा गांवों के पुरुष 12- महिला -16 एवं बच्चे-04 कुल -32 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।

इसी क्रम में सी०ओ०बी० कोडेनार में ग्राम कोडेनार, एवं वरकूर के ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सी०ओ०बी० कोडेनार में कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया, जिसमे प्लास्टिक टेबल, प्लास्टिक चेयर एवं प्लास्टिक त्रिपाल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम कोडेनार, एवं वरकूर गांवों के पुरुष 18- महिला -23 एवं बच्चे-07 कुल -48 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।

इसी क्रम में सी०ओ०बी० अडिंगपार में ग्राम फरसबेड़ा, घुमरका एवं धुरबेडा के ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सी०ओ०बी० अडिंगपार में कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया, जिसमे प्लास्टिक टेबल, प्लास्टिक चेयर एवं प्लास्टिक त्रिपाल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम फरसबेडा, घुमरका एवं धुरबेडा गांवों के पुरुष 15- महिला -16 कुल -31 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।

इसी क्रम में सी०ओ०बी० मडोडा में ग्राम स्कूलपारा, करकापारा, एवं बटोहर के ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सी०ओ०बी० मडोडा में कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया, जिसमे प्लास्टिक टेबल, प्लास्टिक चेयर एवं प्लास्टिक त्रिपाल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम स्कूलपारा, करकापारा, एवं बटोहर गांवों के पुरुष 25- महिला -35 एवं बच्चे-10 कुल -70 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु यहाँ पर तैनात है। हमें अपना मित्र समझें, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप कभी भी कैम्प में आकर हमें बताएं। हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर हैं। सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रूप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं व रोजगार के अवसरों के बारे में भी ग्रामवासियों को जागृत किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्थानीय जनता एवं सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही, यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।

इस मौके पर श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!