Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव ने उप-जेल नारायणपुर का किया निरीक्षण, हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव ने उप-जेल नारायणपुर का किया निरीक्षण, हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा।*
दिनांक 30.05.2026 को *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी* के निर्देशानुसार *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय* के द्वारा उप-जेल नारायणपुर का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उददेश्य जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपायों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का जायजा लेेना था।
जेल निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोइघर, चिकित्सालय, पुस्तकालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सचिव ने बताया कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के अंतर्गत प्रत्येक आरोपित/बंदी को अवश्यकता अनुसार एक प्रशिक्षित एवं योग्य अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है जो प्रारंभिक जांच से लेकर मुकदमे के अंतिम निर्णय तक कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है, इस दौरान जेल परिसर में बंदियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए संचालित ‘‘ हेल्प डेस्क‘‘ की कार्यप्रणाली का विशेष जायजा लिया गया।
उक्त निरीक्षण में *सहायक जेल अधीक्षक संजय नायक, जेल के कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र* उपस्थित थें।

🟦 प्रधान संपादक  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!