Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

माड़ मैत्री” अभियान के तहत कृषि जागरूकता प्रशिक्षण – बीज, साइकिल एवं पानी की टंकी का वितरण कर ग्रामीणों को किया गया प्रोत्साहित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

*“माड़ मैत्री” अभियान के तहत कृषि जागरूकता प्रशिक्षण एवं उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

🔷 ग्रामीणों को कृषि संबंधी आधुनिक तकनीकों एवं बीज रोपण का दिया गया प्रशिक्षण

🔷 बीज, साइकिल एवं पानी की टंकी का वितरण कर ग्रामीणों को किया गया प्रोत्साहित

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत दिनांक 30.05.2026 को कैंप कस्तूरमेटा में एक विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कृषि के आधुनिक तरीकों, उन्नत खेती एवं बीज रोपण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने एवं किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीजों का वितरण किया गया। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सामग्री के रूप में साइकिल एवं पानी की टंकी भी वितरित की गई।

इस कार्यक्रम में कुल 80 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 45 महिलाएं एवं 35 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम में कस्तूरमेटा, कटूलनार, पुलिसपारा, हिक्का पारा, इंकनार, पिंडिका एवं डूमनार गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।

“माड़ मैत्री” अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!