Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कलम और खाकी का संगम पत्रकार की पहल – आईटीबीपी जवान ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिशाल

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज वसुधा ठाकुर उम्र 26 वर्ष झिटकाडोला निवासी है जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) 4 ग्राम डेसी लीटर है 0+ एवं
अन्य 05 वर्षीय बालक ईमैनुएल नाग निवासी नारायणपुर जिनका (H B) 3.8 ग्राम डेसी लीटर है 0+ दोनों मरीजों को रक्त आधान की आवश्यकता थी शरीर में रक्त की कमी होने पर मरीजों को समय समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है
स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल से 53 वीं वाहिनी के सेनानी श्री संजय कुमार जी एवं 38 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री रोशन असवाल जी को भी अवगत कराने पर रक्तदान करने हेतु 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी से दो जवानों को जिला अस्पताल भेजा हेड कांस्टेबल जीडी रोहित कुमार एवं आरक्षक जीडी पवार राहुल दोनों ने 1/1 यूनिट रक्त दान किया
38 वीं वाहिनी आईटीबीपी से आरक्षक भूपेंद्र कुमार यादव एवं नितेश सिंह लोधी को जिला अस्पताल रक्त दान हेतु भेजे दोनों जवनों ने 1/1 यूनिट रक्तदान किया गया
वीर जवानों ने रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
इंसानियत की इस पहल पर स्थानीय पत्रकार की भूमिका अहम हो जाती है
समाज को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभा रहे है
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की तत्काल व्यवस्था कर वे अब तक कई मरीजों लिए ” देवदूत ” साबित हुए है
कलम से समाज बदलता है पर रक्त से जिंदगी बचती है
मेरा मानना है कि हर पत्रकार को अपने क्षेत्र में एक सामाजिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए रक्तदान महादान में से बड़ा कोई धर्म

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!