Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, टर्नआउट एवं परेड संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

🔷 *पुलिस लाइन नारायणपुर में आयोजित हुई जनरल परेड*

🔷 *जिले भर से 541 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल*

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में आज पुलिस लाइन नारायणपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। आयोजित परेड में जिले के विभिन्न थाना, शाखा एवं इकाइयों से कुल 541 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, टर्नआउट एवं परेड संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान जवानों को अनुशासन, समय पालन, शारीरिक फिटनेस एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आम जनता के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को नियमित शारीरिक प्रशिक्षण, बेहतर समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित परेड एवं प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर सहित जिले के समस्त उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी ,रक्षित निरीक्षक संहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!