थाना भरण्डा आश्रित ग्राम मरदेल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

**थाना भरण्डा आश्रित ग्राम मरदेल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।**

आज दिनांक *16/05/2026 को माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्रीमती बरखा रानी वर्मा ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।**

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी
शिविर मे *अधिकार मित्र- रेणुका बघेल थाना भरण्डा नारायणपुर* के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों ,सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्हें नालसा जागृति योजना 2025 , निशुल्क अधिवक्ता सुविधा, डान योजना 2025 सहित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी । माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक के भरण पोषण अधिनियम 2007 व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जागरूक किया गया बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, नशा मुक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। हिंदू उत्तराधिकार के अंतर्गत पुत्र – पुत्री को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार । के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
*उप .निरीक्षक राजकुमार राय** कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक जीवन से संबंधित कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया । साथ ही नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ‘मांड़ मैत्री कार्यक्रम’ के उद्देश्यों ,पुलिस के प्रति जनविश्वास स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य ” विग्रह से विश्वास” के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को खेल, रोजगार ,स्वास्थ्य ,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने ,गांव की समस्याओं से पुलिस को अवगत कराने पुलिस की सतत संपर्क में रहने तथा समय-समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया।
*शिविर में थाना स्टाफ , वार्ड पंच , पटेल , ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!