Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनपुर के ग्राम कदेर में “माड़ मैत्री चौपाल” का आयोजन :- एएसपी श्री अक्षय साबद्रा और थाना प्रभारी सोनपुर श्री कृष्णा साहू ने ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

🟦थाना – सोनपुर

🔹 सोनपुर के ग्राम कदेर में “माड़ मैत्री चौपाल” का आयोजन

🔹 एएसपी श्री अक्षय साबद्रा और थाना प्रभारी सोनपुर श्री कृष्णा साहू ने ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु संचालित “माड़ मैत्री अभियान” के तहत कल दिनांक 15.05.2026 को थाना सोनपुर क्षेत्र के ग्राम कदेर में “माड़ मैत्री चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक दूरियों को समाप्त करते हुए ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक आश्वासन दिया।

एएसपी श्री साबद्रा और निरीक्षक श्री कृष्णा साहू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर पुलिस का ध्येय वाक्य “विग्रह से विश्वास” है तथा पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा, सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

🔹 कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

सहज भाषा में जन-जागरूकता

चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों को सरल और सहज भाषा में उनके अधिकारों, शासकीय योजनाओं तथा कानून व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

“माड़ मित्र” का गठन

पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा गांव की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने हेतु स्थानीय युवाओं को “माड़ मित्र” के रूप में नामित किया गया।

खेल गतिविधियों को बढ़ावा

पुलिस और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के उद्देश्य से “माड़ मित्रों”, ग्रामीणों एवं पुलिस टीम के मध्य एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया।
मैच के उपरांत खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस विभाग की ओर से उन्हें वॉलीबॉल एवं नेट वितरित किए गए, ताकि क्षेत्र के युवा खेलकूद से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नारायणपुर पुलिस की इस संवेदनशील पहल, जनसंपर्क एवं खेल सहभागिता की मुक्त कंठ से सराहना की।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!