
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
मामूली घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्नी पर कहर बनकर टूटा पति, बेरहमी से पीटा और दी जान से मारने की धमकी
नारायणपुर :- नारायणपुर जिले के एडका थाना क्षेत्र के ग्राम पंगापाल जहां पति ने अपनी ही पत्नी पर बर्बरता की हद पार कर दी, मामूली घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। पीड़िता अरुणा कश्यप (26 वर्ष) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति अजय दुग्गा अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद करता है दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से तनाव चल रहा था, लेकिन 22 अप्रैल की सुबह यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना वाले दिन सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने नारायणपुर जाने को लेकर पत्नी से बहस शुरू की देखते ही देखते बहस गाली-गलौज में बदली और फिर आरोपी ने आपा खोते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
जान से मारने की धमकी, दहशत में पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार हो रही हिंसा से महिला पूरी तरह भयभीत हो गई और उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके आक्रामक रवैये को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
कानूनी शिकंजा: इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ आरोपी को जमानत मुचलके पर छोड़ा गया था, किन्तु इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता को “रिपोर्ट क्यों की” कहकर पुनः मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने आरोपी को धारा 170 के तहत पुनः गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डरने के बजाय आगे आकर कानूनी मदद ले-टीआई
एड़का थाना प्रभारी सुदर्शन सिंह बताते हैं पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है पीड़िता के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करती है ऐसे मामलों में पीड़ितों को डरने के बजाय आगे आकर कानूनी मदद लेनी चाहिए, ताकि समय रहते न्याय मिल सके।
🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल













