Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायणपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने की उद्देश्य से बैठक आयोजित किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला-  नारायणपुर

*“सुगम यातायात, सुरक्षित शहर” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पुलिस-नगर पालिका और व्यापारी संघ के मध्य सम्पन्न हुई बैठक*

🔰 मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग एवं जाम की समस्या को दूर करने ठोस निर्णय।
🔰 गैरेज संचालकों को सड़क पर मरम्मत कार्य न करने के निर्देश।
🔰 लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय एवं बैंक परिसर के पास पार्किंग व्यवस्था ।

🟪 पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर संचालित दुकानदारों एवं संबंधित हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य मार्ग पर बढ़ती यातायात समस्या, अव्यवस्थित पार्किंग, एवं सड़क पर खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
🟪 बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री लोकेश बंसल द्वारा गैरेज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सड़क पर वाहनों की मरम्मत न करें, सभी गैरेज संचालक अपने निर्धारित परिसर में ही कार्य करें। यातायात प्रभारी/रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान ने व्यापारियों को बताया कि शहर में मालवाहक वाहनों के लिए लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए टाइम-लिमिट निर्धारित किया जाएगा; ताकि व्यस्त समय में यातायात जाम की समस्या से बचा जा सके। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक श्री भूषण देशमुख एवं इंजीनियर श्री बसंत कुजांम द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक के समीप वाहनों की पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो।

उक्त बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री लोकेश बंसल, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान, नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक श्री भूषण देशमुख एवं इंजीनियर श्री बसंत कुजांम, परिवहन संघ एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री पंकज जैन सहित मुख्य मार्ग के अनेक व्यापारी एवं दुकानदार उपस्थित रहे। व्यापारीगण ने सर्व सहमति से पुलिस-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

—–

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!