Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

*नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल*

*सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*

नारायणपुर, 15 अप्रैल 2026 // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) एवं व्यापम परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले के युवाओं को कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में निःशुल्क आवासीय एवं गैर-आवासीय गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल के तहत अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जाएगा, जिससे युवा राज्य सिविल सेवा में अपना कैरियर बना सकें।

कोचिंग में प्रवेश के इच्छुक युवक एवं युवतियां 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारायणपुर से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला नारायणपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना तथा नारायणपुर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। अभ्यर्थी की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी तथा मेरिट सूची प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में आयु के आधार पर चयन किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

सीजीपीएससी कोचिंग परीक्षा पैटर्न के अनुसार 200 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। वहीं व्यापम कोचिंग के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

इस योजना के अंतर्गत सीजीपीएससी कोचिंग के लिए 100 सीटें (50 आवासीय एवं 50 गैर-आवासीय) तथा व्यापम कोचिंग के लिए भी 100 सीटें (50 आवासीय एवं 50 गैर-आवासीय) निर्धारित की गई हैं। आवश्यकता अनुसार सीटों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

कोचिंग के दौरान अभ्यर्थियों को पुस्तकालय, अध्ययन सामग्री, डिजिटल क्लासरूम एवं कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!