सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦जिला – नारायणपुर

* सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय बैठक*

✔️ सड़क किनारे अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण को हटाने पर बनी सहमति।
✔️ दुकानों के बाहर सामान, पोस्टर एवं बैनर न रखने के निर्देश।
✔️ लोडिंग/अनलोडिंग केवल निर्धारित समय पर करने लिया गया निर्णय।

🟪 पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.04.2026 को यातायात शाखा कार्यालय, नारायणपुर में व्यापारी संघ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षद श्री प्रवीण जैन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर श्री लोकेश बंसल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामचन्द्र यादव, यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) श्री मोहसिन खान, श्री पंकज जैन (व्यापारी संघ अध्यक्ष), श्री पवन सुराना, श्री धनराज जैन, श्री ललित गोलछा, श्री जाहुरी लाल चौराड़िया, श्री सतीश अग्रवाल तथा श्री टीकम देशलहरा सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

🟪 बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाना था। विशेष रूप से सोनपुर रोड क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण से उत्पन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सामूहिक सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

🟪 यातायात पुलिस एवं नगर पालिका टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे सड़क पर वाहनों की पार्किंग एवं अतिक्रमण से बचें, जिससे आम नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा प्राप्त हो सके।

🟪 जिला प्रशासन एवं व्यापारी संघ के संयुक्त प्रयास से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में यह बैठक एक सकारात्मक पहल है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!