Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

डीआरजी के वीर शहीदों की स्मृति में रात्रिकालीन 5-ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*डीआरजी के वीर शहीदों की स्मृति में रात्रिकालीन 5-ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*

जिला नारायणपुर में डीआरजी के वीर शहीदों की स्मृति में रात्रिकालीन 5-ए – साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को क्रीड़ा परिसर ग्राउंड, नारायणपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया तथा रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों की शुरुआत हुई।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 3 मैच खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिनांक 10 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों के परिणाम निम्नानुसार रहे—

1. लामा बी बनाम डीआरजी बी— निर्धारित समय में मैच 2-2 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में लामा भी ने 2-1 से जीत दर्ज की।
2. बोरपाल बनाम टीएफसी — टीएफसी ने कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की।
3. लामा ए बनाम शांतिनगर — लामा ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-2 से विजय प्राप्त की।

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम हेतु प्रथम पुरस्कार ₹17,000, द्वितीय पुरस्कार ₹13,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹10,000 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु “टॉप गोल स्कोरर” एवं “बेस्ट गोलकीपर” के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना एवं वीर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। आगामी दिनों में और भी रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक, का संदेश
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने अपने संदेश में कहा कि “डीआरजी के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करने का एक सार्थक प्रयास है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता, उत्साह और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। हमें विश्वास है कि यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी।”

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, डीएसपी श्री आशीष नेताम, श्री कुलदीप बंजारे, आरआई श्री मोहसिन खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!