Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

12वीं बोर्ड की हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1304 में से 1281 परीक्षार्थी हुए शामिल :- कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच जिले के 16 केंद्रों में हुआ सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

*12वीं बोर्ड की हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1304 में से 1281 परीक्षार्थी हुए शामिल*

*कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच जिले के 16 केंद्रों में हुआ सफल आयोजन*

नारायणपुर, 10 अप्रैल 2026// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत हिन्दी विषय की पुनः आयोजित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पूर्व में 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को मंडल द्वारा निरस्त किए जाने के बाद 10 अप्रैल 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई, जिसे प्रशासन ने पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

मंडल मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा सामग्री का परिवहन और वितरण सुनिश्चित किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार परीक्षा नोडल अधिकारी दुष्यंत कीर्तिमान कोशले के मार्गदर्शन में मंडल की टीम द्वारा 6 अप्रैल को जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर वाहन के माध्यम से गोपनीय सामग्री नारायणपुर स्थित समन्वय संस्था शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई। इसके बाद 8 अप्रैल को वन टाइम लॉक सिस्टम के साथ सामग्री को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के समीपस्थ थानों तक पुलिस बल की निगरानी में पहुंचाया गया।
परीक्षा के दिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष सहित राजस्व अमले की उपस्थिति में गोपनीय सामग्री थानों से निकालकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई गई और प्रश्न पत्रों का वितरण पारदर्शी ढंग से किया गया।

जिले के कुल 16 परीक्षा केंद्रों में 10 अप्रैल को प्रातः 9:15 बजे से 12:15 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान पंजीकृत 1304 परीक्षार्थियों में से 1281 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पूरे जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा, जिससे प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ प्रबंधन के चलते परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई, जिससे विद्यार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हुआ।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!