Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

काकुर (थाना सोनपुर) क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा निर्मित अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*काकुर (थाना सोनपुर) क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा निर्मित अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त*

• काकुर क्षेत्र में नक्सलियों ने बनाया था अंडरग्राउंड हाउस।
• नक्सली ठिकाने का उपयोग छिपने और गतिविधियों के संचालन में होता था।
• सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल कार्रवाई कर किया गया ठिकाना ध्वस्त।

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत काकुर क्षेत्र (थाना सोनपुर) में संचालित सुरक्षा कैंप के आसपास सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित एक अंडरग्राउंड हाउस (भूमिगत ठिकाना) का पता लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में सम्मिलित जवानों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई, जिसमें उक्त भूमिगत संरचना का उपयोग नक्सलियों द्वारा छिपने, बैठक करने एवं दैनिक गतिविधियों के संचालन हेतु किया जाना पाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों द्वारा छिपाए/लगाए गए आईईडी और अन्य डंप सामग्री को रिकवरी करके आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!