नारायणपुर – भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर नारायणपुर नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

भगवान महावीर की जयन्ती पर विविध कार्यक्रम
नारायणपुर – भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर नारायणपुर नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रातः काल स्थानक भवन में विधिवत प्रार्थना एवं आगम वाचन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जहाँ समाजजनों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सजे-धजे रथ, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। प्रमुख मार्गों को तोरण और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरा शहर महावीरमय नजर आया।
जैन श्री संघ द्वारा स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जैन समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन सामाजिक एकता, प्रेम और सेवा भाव का सुंदर उदाहरण बना।
सेवा और करुणा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन वितरण का भी आयोजन किया गया, जो भगवान महावीर के ‘जीव दया’ के संदेश को साकार करता है।
भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।
व्यवस्था में जैन श्री संघ के अध्यक्ष भंवरलाल गोलछा सहित, पवन श्री श्रीमाल, गिरीश जैन रमेश पींचा, धनराज जैन, दिनेश देशलहरा, हरीश श्री श्रीमाल, रौशन गोलछा, मोनू देशलहरा, आशीष जैन विशेष रूप से अपना योगदान दिया

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!