Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

44 वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई :- “*नक्सली डंप एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी  कार्रवाई :- “*नक्सली डंप एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद*

दिनांक: 28 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ (अबूझमाड़ क्षेत्र)
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 44वीं वाहिनी को एक बार फिर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष ऑपरेशन के दौरान बल के जवानों ने जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक डंप का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे बरामद किया।
तलाशी अभियान के दौरान बल को बड़ी मात्रा में सामग्री प्राप्त हुई, जिसमें .303 के कारतूस, AK-47 के राउंड एवं मैगजीन, मोबाइल/टैबलेट, कनेक्टर्स, नक्सली वर्दी, घरेलू उपयोग की सामग्री, तथा विस्फोटक बनाने में प्रयुक्त स्टील एवं कॉपर कंटेनर, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज आदि शामिल हैं।
यह बरामदगी क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे नक्सलियों की साजिशों को विफल करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
यह सफलता आईटीबीपी के जवानों की सतर्कता, समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। आईटीबीपी क्षेत्र में शांति स्थापित करने, नक्सल प्रभाव को समाप्त करने एवं मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
साथ ही, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें तथा सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!