Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

सी0ओ0बी0 एडजूम, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

सी0ओ0बी0 एडजूम, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

दिनांक 21.03.2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेंट, 38वी वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, के कुशल मार्गदर्शन में सी0ओ0बी0 एडजूम 38वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गॉव दूलुर, गौदारी के लगभग 35 ग्रामवासियों ने भाग लिया, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामीण महिलाऐ, बुजुर्ग व नौजवान शामिल हुये। जिनको इस कार्यक्रम के तहत स्टेशनरी सामान जैसे कृषि से संबंधित औजार, पानी-पल्ला, ट्रैकसूट, सोलर-लाइट,पानी का जग, चप्पल जैसे दैनिक इस्तेमाल के सामानों का वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ साथ गॉव के संरपचों, ग्राम पंच एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व इस कार्यक्रम के लिये आई0टी0बी0पी0 की भूरी-भरी प्रशंसा भी की गई।
जैसा की विदित है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के उत्थान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योंजनाये चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिनके अथक प्रयासो से ही इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के साथ साथ क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, पारिवारिक जीवन तथा आर्थिक स्थिति पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नशा छोड़ने से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है, परिवार में खुशहाली आती है और समाज में सम्मान बढ़ता है, उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह विश्वास दिलाया गया कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से नशे की आदत को छोड़ा जा सकता है। इस उद्देश्य से ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे स्वयं तथा अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस CAP कैंप में भाग लेने वाले ग्रामीणों को दोपहर का भोजन कैंप परिसर में ही करवाया गया।
कमांडेंट 38वी वाहिनी, आई0 टी0 बी0 पी0 के निर्देशानुसार इस क्षेत्र के उत्थान हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में श्री राजवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,सी.ओ.बी. कमांडर निरिक्षक/जी. डी. नरेन्द्र यादव व सी0ओ0बी0 एडजूम में तैनात 38वी वाहिनी आई0टी0बी0पी0 बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बढ चढकर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!