44 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने अबूझमाड़ पदमेटा क्षेत्र के अंतर्गत बरामद किया नक्सली डंप

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*44वीं वाहिनी आईटीबीपी की अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: बरामद किया नक्सली डंप*

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर किया बड़ा प्रहार

दिनांक 21.03.26 : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 44वीं वाहिनी ने छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। यूनिट स्तर पर मिली पुख्ता खुफिया जानकारी (इनपुट) के आधार पर, 44वीं वाहिनी द्वारा एक विशेष ‘एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग सह सर्च ऑपरेशन’ चलाया गया। जवानों की मुस्तैदी और सटीक खुफिया जानकारी के चलते एक बड़े नक्सली डंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

सघन तलाशी के दौरान जवानों ने 12 बोर के 81 जिंदा राउंड, 04 बीजीएल (BGL) राउंड और 01 स्टील कंटेनर बरामद किए। आईटीबीपी की 44वीं वाहिनी द्वारा की गई यह बरामदगी नक्सलियों के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है। इस सफल ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इलाके में जवानों द्वारा सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!