कुंदला में कलेक्टर ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण :- हितग्राहियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

🟪 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*कुंदला में कलेक्टर ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण*

*हितग्राहियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी*

नारायणपुर, 20 मार्च 2026// जिले के ग्राम कुंदला में स्थित उचित मूल्य दुकान का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकान के विक्रेता भादूराम धनेलिया से चावल, चना, शक्कर, गुड़ सहित अन्य राशन सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से भी बातचीत की और समय पर खाद्यान वितरण की स्थिति के बारे में पूछा। हितग्राहियों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने के साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!