Breaking News
जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या :- अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित *44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी सिद्दीकी पी. पी .के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम ग्राम धोबे में आयोजित किया गया इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित :- आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती :- कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल

सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान*

जिला अस्पताल नारायणपुर

ए नेगेटिव (A -) ब्लड समूह दुर्लभ होता है और यह आसानी से नहीं मिलता

सीमा की रक्षा करने वाले आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न केवल सरहदों पर बल्कि मानवता की रक्षा के लिए भी तत्पर है स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल को बालिका के द्वारा जिला अस्पताल से फोन आया उसने बताया कि उसके दादा जी जग्गू राम 64 वर्षी ग्राम बेनूर से हैं जो विगत गुरुवार से जिला अस्पताल में भर्ती है शारारिक दुर्लभता के चलते उन्हें ए नेगेटिव ( A – )ब्लड की आवश्यकता है और यह जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है ए नेगेटिव (A -)ब्लड ग्रुप अपेक्षाकृत दुर्लभ है और आसानी से नहीं मिलता
स्थानीय पत्रकार के द्वारा आइटीबीपी बीएसएफ के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा किया गया कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है और उसे ए नेगेटिव (A -)ब्लड की अति आवश्यकता है
बीएसएफ एवं आईटीबीपी के अधिकारियों ने देर ना करते हुए अपने मुख्यालय से रक्तदान करने वाले जवानों को जिला अस्पताल तत्काल भेजा

आईटीबीपी 53वीं वाहिनी सेनानी संजय कुमार ने मुख्यालय से सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार उम्र 44 वर्ष

बीएसएफ 135 वीं वाहिनी सेनानी नवल सिंह ने मुख्यालय तेलसी से आरक्षक सोवन दत्ता उम्र 28 वर्ष

आइटीबीपी 41 वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह ने मुख्यालय कुकड़ाझोर से
सहायक उप निरीक्षक माडू राम मीणा उम्र 51 वर्ष

तीनों जवानों ने मिलकर ए निगेटिव 300 -300 -300 मिली लीटर रक्तदान कर बीमार व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया
मरीज के परिजनों ने बताएं कि जवान फ़रिश्ता बनकर आए हैं अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी जवानों की त्वरित कार्यकुशलता से स्थानीय नागरिकों और अस्पताल प्रशासन ने काफी सराहना की ये घटना यह दर्शाता है कि सुरक्षा बलों का दिल हमेशा देशवासियों की रक्षा के लिए धड़कता है

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!