
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर

*जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या*
*कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश*
नारायणपुर 09 मार्च 2026//कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में सरपंच ग्राम पंचायत गोमागाल द्वारा ग्राम गोमागाल में सौर ऊर्जा पानी टंकी एवं हैंड पंप खनन हेतु राशि स्वीकृति प्रदान करने, गुरमीत नाग ग्राम सुलेंगा द्वारा भूमि विक्रय करने हेतु अनुमति प्रदान करने, गुरुलाल दुगा ग्राम पंचायत सुलेंगा द्वारा ग्राम सिलेंडर के समस्याओं के संबंध में, जाहिद खान द्वारा ट्रांसफॉर्म शिफ्टिंग होने के बाद भी कनेक्शन जोड़ा नहीं जा रहा है, गणेश सरपंच ग्राम नाऊमुंजमेटा द्वारा ग्राम गरावण्ड में सामुदायिक भवन एवं गोटूल निर्माण हेतु वन भूमि उपलब्ध कराने, मां दंतेश्वरी पहाड़ी मंदिर द्वारा मां दंतेश्वरी ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भंडार कक्ष एवं सौंदर्यकरण करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम छोटे डोंगर द्वारा उचित मूल्य राशन दुकान मांग करने एवं स्कूल भवन बनवाने, सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर द्वारा सोनपुर के कुकुर नदी में बेचाघाट से सोनपुर महादेव घाट तक सिंचाई हेतु विद्युत लाइन उपलब्ध कराने एवं पुलिया अधूरा छोड़ने, सादिक टाइल्स द्वारा कार्य पूर्णता के पश्चात आखिरी किस्त जारी भुगतान करवाने, रायसिंग नुरेटी द्वारा मेरे द्वारा जनदर्शन में गलत व्यक्ति के ऊपर शिकायत दर्ज कराए जाने, धूलचंद नेताम द्वारा द्वारा पूर्व कालीन स्वेक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान करने, जिला पंचायत सदस्य हिना नाग द्वारा बोरंड अंतर्गत मूलभूत विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदाय की जाने, समस्त ग्रामवासी ग्राम नेलांगूर द्वारा गांव नेलांगूर में कैंप स्थापित होने से पांच लोगों का जमीन में कैंप स्थापित किया गया है तथा समस्त ग्रामवासी ग्राम अतरगांव द्वारा हैंडपंप स्वीकृत करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल














