Breaking News
जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या :- अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित *44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी सिद्दीकी पी. पी .के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम ग्राम धोबे में आयोजित किया गया इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित :- आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती :- कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल

भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती :- कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती, कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल

अफीम की खेती करना अपराध तो भाजपा नेता किस बड़े नेता के सरक्षण मे अफीम की खेती कर रहा है भाजपा को बताना चाहिए – राजेश दीवान

नारायणपुर – दुर्ग जिले के समोदा गाँव मे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी के फार्म हॉउस मे 9.50 एकड़ की अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुरे प्रदेश भर मे कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार से सवाल किया है की किस नेता मंत्री के सरक्षण मे भाजपा का पदाधिकारी विनोद ताम्रकर अपने फार्म हॉउस मे अफीम की खेती कर रहा था, कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क़ृषि मंत्री, गृह मंत्री, दुर्ग के विधायक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से पूछा है की अफीम की खेती करना कानूनी अपराध है तो भाजपा नेता को किस नेता का सरक्षण प्राप्त है जो खुलेआम इतने बड़े पैमाने मे अफीम का खेती कर रहा है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीवान ने कहा की प्रदेश मे जब भी भाजपा सत्ता मे आती है तो युवाओ को नौकरी देने के बजाय नशे मे धकलने का काम करती है, स्कूल बंद कर दारू दुकान खोलने का काम कर रही है भाजपा सत्ता मे आने के बाद नशे का कारोबार मे छत्तीसगढ़ पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बन गया है, कांग्रेस की सरकार आयी थी तो हुक्काबार बंद करवाया गया था युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया था, इंग्लिश मिडियम स्कूल खोला गया था जिससे बच्चे युवा शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढे और शिक्षित बने, भाजपा नेता विनोद ताम्रकार का फोटो केंद्रीय मंत्री शिवराज शिवचौहान, सांसद तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और प्रदेश के बड़े बड़े नेताओ के साथ फोटो सोसल मिडिया मे देखा जा सकता है, प्रदेश भाजपा पार्टी अगर विनोद ताम्रकर को पार्टी से निष्कासित करने से कुछ नहीं होगा बल्कि सरक्षण देने वाले नेताओं का नाम सामने लाना चाहिए, कही ना कही प्रदेश के बड़े भाजपा नेता की जानकारी मे ही keshkइतने बड़े अफीम की खेती हो रही है, प्रेस वार्ता मे रजनू नेताम पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, जिला महामंत्री शेख तौहीद अहमद, संतोष राव, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, प्रमोद नैलवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई अध्यक्ष विजय सलाम, शेख महेमूद वरिष्ठ कोंग्रेसी शिव कुमार पांडेय, मधेश्वर जैन, अल्ताफ खान, सुक्कू सलाम, राकेश केशरिया एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

🟥 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!