Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु अपील :- जिला नारायणपुर पुलिस की ओर से समस्त नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिला नारायणपुर – सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु अपील

🔹जिला नारायणपुर पुलिस की ओर से समस्त नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

🔹होली आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस पर्व को शांति, सौहार्द एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएँ।

नागरिकों से अपील है कि—

– किसी पर जबरन रंग न डालें एवं मर्यादा का पालन करें।
– सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ।
– किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।
– किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें।

🔹होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तैनाती तथा नियमित व्यवस्था रहेगी।

🔹अभिभावकों से भी अनुरोध है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा उन्हें सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने हेतु प्रेरित करें।

🔹जिला नारायणपुर पुलिस सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है, ताकि होली का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

जिला नारायणपुर पुलिस
जन सुरक्षा एवं शांति के लिए प्रतिबद्ध

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!