सी0ओ0बी0 एडजूम, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  –  नारायणपुर

 

सी0ओ0बी0 एडजूम, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।

दिनांक 02.03.2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेंट, 38वी वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, के कुशल मार्गदर्शन में सी0ओ0बी0 एडजूम 38वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गॉव एडजूम, बडे़ टोंडाबेड़ा, दूलुर, गौदारी के लगभग 400 ग्रामवासियों ने बढ-चढकर भाग लिया, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामीण महिलाऐ, बुजुर्ग व नौजवान शामिल हुये। जिनको इस कार्यक्रम के तहत स्टेशनरी सामान जैसे स्कूल बैग, नोट बुक, पेंसिल, पेन, स्केच पेन, ज्योमेटरी बॉक्स, रबर, टिफीन बॉक्स, साईकिल, पानी की टंकी 500 लीटर (सिंटैक्स), कृषि से संबंधित औजार, फूटबॉल, क्रिकेट बॉल, वॉलीबॉल, मच्छरदानी जैसे दैनिक इस्तेमाल के सामानों का वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ साथ गॉव के संरपचों, सचिव, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व इस कार्यक्रम के लिये आई0टी0बी0पी0 की भूरी-भरी प्रशंसा भी की गई।
जैसा की विदित है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के उत्थान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योंजनाये चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिनके अथक प्रयासो से ही इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ साथ क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया व कमांडेंट 38वी वाहिनी, आई0टी0बी0पी0 के निर्देशानुसार इस क्षेत्र के उत्थान हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में श्री कप्तान सिंह, सहायक सेनानी व सी0ओ0बी0 एडजूम में तैनात 38वी वाहिनी आई0टी0बी0पी0 बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बढ चढकर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!