Breaking News
जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या :- अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित *44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी सिद्दीकी पी. पी .के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम ग्राम धोबे में आयोजित किया गया इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित :- आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती :- कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल

भाजपा जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जिला कार्यशाला आयोजित हुई।

🟦 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026:7 मार्च से मंडल स्तर पर प्रशिक्षण, टेकेश्वर जैन ने कहा – कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं

नारायणपुर:- @भाजपा जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जिला कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ताओं ने प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि, इससे कार्यकर्ता प्रखर, प्रवीण और वैचारिक रूप से दृढ़ बनते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के प्रभारी टेकेश्वर जैन ने कहा कि, भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है।

7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम
टेकेश्वर जैन ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में एक रात-दो दिन के अभ्यास वर्ग आयोजित होंगे। मंडल स्तर के समापन के बाद जिलास्तरीय वर्ग शुरू किए जाएंगे।
जैन ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों की समझ मिलती है, जिससे वे अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। वहीं प्रशिक्षण में जिन वक्ताओं को विभिन्न विषयों पर अपना उद्बोधन देना है ऐसे वक्ताओं को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण में वैचारिक अधिष्ठान, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी के उपयोग जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण को सर्वोपरि बताया।
मंडल स्तर तक चलेगा महाअभियान
विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडे ने कहा कि, ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक जीवन का दर्शन है, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
उनका कहना था कि यह महाभियान मंडल स्तर तक चलेगा और वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम तथा समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगा।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!