Breaking News
41 वीं वाहिनी आईटीबीपी कुतुल सी0ओ0बी0 में स्किल विकास प्रशिक्षण का समापन सभी युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट (प्लास एवं मल्टी परपज पेचकस) दिया गया पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

29वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई – नक्सली डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

🟦 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला –  नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

🟪थाना  – ओरछा

29वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई – नक्सली डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

जिला नारायणपुर के थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोड़पार (गोमागल) के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 14.02.2026 को 29वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।

यह अभियान द्वितीय कमान अधिकारी श्री दीपक सेमल्टी के नेतृत्व में कैंप धनौरा से रवाना हुआ, जिसमें आईटीबीपी, एसएटी टीम तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान सम्मिलित थे।

सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया।

🔸 बरामद सामग्री निम्नानुसार है:
1. भरमार 12 बोर रायफल – 02 नग
2. भरमार सिंगल शॉट रायफल – 01 नग
3. भरमार (पुराना मॉडल) – 05 नग
4. एलएमजी पैसिव नाइट साइट – 01 नग
5. 5.56 बॉल कारतूस – 52 राउंड
6. 8 मिमी कारतूस – 10 राउंड
7. .303 कारतूस – 10 राउंड
8. 12 बोर कारतूस – 18 नग
9. 12 बोर खाली खोखा – 04 नग
10. बीजीएल सेल – 15 नग
11. 5.56 इंसास एलएमजी मैगजीन – 02 नग
12. 7.62 एसएलआर मैगजीन – 01 नग
13. इलेक्ट्रिक वायर – लगभग 30 मीटर
14. सोल्डरिंग आयरन – 01 नग
15. वायर कटर (बड़ा) – 06 नग
16. वायर कटर (मध्यम) – 16 नग
17. वायर कटर (छोटा) – 11 नग
18. स्क्रूड्राइवर सेट – 01 नग
19. नक्सली पिट्ठू सेट – 02 नग
20. नक्सली पाउच – 02 नग
21. अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

🔸 विशेष उल्लेखनीय तथ्य:

बरामद हथियार, गोला-बारूद एवं आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री से स्पष्ट है कि नक्सली संगठन क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सटीक सूचना संकलन एवं त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की मंशा को समय रहते विफल कर दिया गया है।

यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा इससे नक्सली संगठन की लॉजिस्टिक क्षमता को गंभीर आघात पहुँचा है।

जिला पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में सतत सर्चिंग अभियान संचालित कर रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि वे नक्सल गतिविधियों से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा कर शांति एवं विकास के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें।

“नक्सलमुक्त, सुरक्षित एवं विकसित नारायणपुर” के संकल्प के साथ सुरक्षा बल दृढ़तापूर्वक अग्रसर हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!