
🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
नक्सल विरोधी अभियान में 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता , नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई l दिनांक 31.01. 2026 को श्री संजय कुमार सेनानी 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में एवं श्री तेजवीर सिंह उप सेनानी के नेतृत्व में धुर नक्सली इलाके में सी.ओ.बी. गांव मडोडा से भोटोर तक जॉइंट ए.डी.पी ऑपरेशन संचालित किया गया l ऑपरेशन के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, बी .डी .डी. एस. का संयुक्त दल गांव भोटोर पहुंचे तो वहां पर सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया, बहुत बड़े डम्प का पता चला। जिसके बाद क्षेत्र की पूर्ण घेराबंदी कर तलाशी एवं सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान नक्सली डम्प से डेटोनेटर, ड्रम, राशन एवं अन्य साजों सामान बरामद किया गया।सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आई. ई.डी.भी मिली ।जिसे मौके पर ही 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा विस्फोट से उड़ाकर नष्ट किया गया ।
इस संपूर्ण ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की पशुधन की हानि वजनहानि तथा सुरक्षा बलों की क्षति नहीं हुई। नक्सल डम्प से बरामद हुए समस्त साजों सामान के साथ सभी जवान सुरक्षित कैंप में लौट आए ।क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाये रखने हेतु 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल प्रतिबद्ध है व वाहिनी के द्वारा क्षेत्र में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है
🟥 चीफ एडिटर डे नारायण सिंह बघेल












