Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नारायणपुर के शांत सरोवर से शांति और विकास का दिया संदेश — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के शांत सरोवर से शांति और विकास का दिया संदेश

 


नारायणपुर, 31 जनवरी 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर जिले के समीप स्थित शांत सरोवर में नौका विहार कर देश-दुनिया को क्षेत्र में शांति और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने शांत सरोवर में कयाकिंग गतिविधि का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा जिले के ‘मेटबूम’ लोगो का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे अरसे से देश-दुनिया के लिए अबूझ रहे अबूझमाड़ क्षेत्र में अब शांति और खुशहाली लौट रही है। उन्होंने कहा कि अब अन्य जिलों व राज्यों के लोग यहां आकर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे वन, झरने और झीलों का नजदीक से आनंद ले सकेंगे। यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।
इस अवसर पर अक्टूबर माह में आत्मसमर्पण करने वाले 5 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे आत्मीय चर्चा कर उनके हालचाल जाना। आत्मसमर्पित नक्सली मंगतू वरदा ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। वर्तमान में वे भारतीय स्टेट बैंक आर्सेटी में फास्ट फूड मेकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, ताकि परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी सकें।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!