Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

मुख्यमंत्री श्री साय ने आईटीबीटी, डीआरजी, सीएएफ़ के जवानों से की मुलाकात कर हौसला अफ़ज़ाई की

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*मुख्यमंत्री श्री साय ने आईटीबीटी, डीआरजी, सीएएफ़ के जवानों से की मुलाकात कर हौसला अफ़ज़ाई की*

 

*जवानों के साथ रात्रि भोज में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण हुए शामिल*

नारायणपुर, 30 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित गारंजी जेलबाड़ी के समीप स्थित आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी, सीएएफ़ के जवानों एवं अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जवानों के साथ रात्रि भोज में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि बस्तर में प्राकृतिक, खनिज संपदा, सांस्कृतिक संसाधन की उपलब्धता के बावजूद विकास की धारा कई जगहों तक नहीं मिला है, सुरक्षा बलों के साहस, शौर्य, पराक्रम के कारण ही अब विकास कार्य को गति मिल रही है। उन्होंने देश की सुरक्षा में सुरक्षा बलों जवानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे जवानों का मनोबल बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने जवानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जवानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और इस आत्मीय मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के संकल्पना को साकार करने सुरक्षा बलों के जवानों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बम गोलियों की आवाज की जगह माँदार की थाप सुनाई देगी। कार्यक्रम में अतिथियों ने जवानों के ट्रूप के जवानों को उपहार भेंट किए । सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

ज्ञात हो कि नक्सल गतिविधि को नियंत्रण के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य के सुरक्षा बलों के दस्तों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, लघु वनोपज के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम,सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आई जी श्री सुंदरराज पी, आईटीबीटी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।आईजी श्री सुंदरराज पी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और बस्तर संभाग में शांति के लिए जवानों के योगदान की सराहना करते हुए जानकारी दी ।कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी ।

🟪 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!